झालावाड़ उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर टिप्पणी के साथ डालना एक युवक को भारी पड़ गया है। पुलिस को जब इस पोस्ट का पता चलता तो तत्काल उसे गिरफ्तार कर दिया है। एसपी रिचा तोमर ने चेताया कि किसी भी तरह की भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली पोस्ट डालने वाले झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के क्यासरा निवासी युवक विष्णु शर्मा को गिरफ्तार किया। एसएचओ बन्नालाल चौधरी ने बताया कि वर्तमान में उदयपुर हत्याकांड वाली घटना को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के चलते सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में 3 जुलाई को आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक विष्णु शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपील की किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालें और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।