13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

2 min read
Google source verification
b.tech student died in road accident

सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

झांसी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बीटेक के छात्र की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। घायलावस्था में उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ग्वालियर से आ रहा था बाइक से

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रहने वाला आकाश बीटेक का छात्र था। शनिवार को वह अपनी बाइक से ग्वालियर से झांसी अपने घर आ रहा था। रास्ते में झांसी की सीमा में प्रविष्ट होने पर अंबावाय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आकाश ने हेलमेट नहीं लगाया था। यही लापरवाही उसे भारी पड़ गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण टक्कर लगने के बाद उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इससे अत्यधिक रक्तस्राव हो गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद इस हादसे में उसकी जान न गई होती।

दुर्घटना में बच्ची घायल

उधर, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया फाटक मोहल्ले में रहने वाले आबिद की पुत्री अनाया घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज गति से एक ट्रैक्टर वहां से गुजरा। इस ट्रैक्टर ने बच्ची को टक्कर मार दी। इससे बच्ची गम्भीर रुप से घायल हो गई है। परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए। उधर, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। वहां पर चालक की पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।