3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने ही खोली विकास के दावों की पोल, पत्र लिखकर बुंदेलखंड की बड़ी समस्या उठाई

- बुंदेलखंड के भाजपा विधायक का पत्र वायरल- बबीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं राजीव सिंह पारीछा- कहा- पानी के लिए कई किलोमीटर तक बहन-बेटियों को जाना होता है पैदल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 May 2019, 6:18 PM IST

babina

भाजपा विधायक ने ही खोली विकास के दावों की पोल, पत्र लिखकर उठाई बड़ी समस्या

झांसी. जिले की बबीना विधानसभा से विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने लिखा है कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के क्षेत्रों में भूगर्भ जल का स्तर काफी नीचे चला गया है। इससे अधिकांश कुएं, हैंडपंप व प्राकृतिक जल स्रोत सूख चुके हैं। भीषण गर्मी में क्षेत्रवासी पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। कई गांवों में पेयजल का संकट इतना भीषण है कि जानवरों को भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। गांवों की बहन-बेटियों को पेयजल के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। विधायक का कहना है कि उन्होंने खुद क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस भीषण समस्या को देखा है। मसहूस किया है। विधायक का कहना है कि प्रशासन ने पिछली बार विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इस बार अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। इसलिए जल्द ही टैंकरों द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

बुंदेलखंड में पानी का संकट
बुंदेलखंड की जनता ने पिछले चुनावों में भाजपा को झोली भर-भरकर वोट दिया। केंद्र और राज्य में सरकार बनवाई, बावजूद उन्हें पानी के संकट से दो चार होना पड़ रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी चारों सीटें, 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 19 सीटें और अब 2019 के लोकसभा चुनाव में चारों ही सीटें भाजपा की झोली में डालने वाले बुंदेलखंड के लोगों का गर्मी में बड़ा बुरा हाल है। बबीना ही नहीं बांदा, हमीरपुर, ललितपुर सहित लगभग पूरे बुंदेलखंड में पानी का संकट है। किसी न किसी क्षेत्र के नाराज ग्रामीण आये दिन पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर आवाज उठाते रहते हैं। समूचे बुंदेलखंड में पीने के पानी का संकट है। अब भाजपा विधायक के ही एक पत्र ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के जश्न में डूबी भाजपा के विकास के दावों की पोल खोल दी है।