4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी धुन पर झूमने लगीं पार्टियां, सपा-भाजपा-कांग्रेस-बसपा ने तय किए ये कार्यक्रम

चुनावी धुन पर झूमने लगीं पार्टियां, सपा-भाजपा-कांग्रेस-बसपा ने तय किए ये कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
bjp, congress, samajwadi party and bsp election preparation

चुनावी धुन पर झूमने लगीं पार्टियां, सपा-भाजपा-कांग्रेस-बसपा ने तय किए ये कार्यक्रम

झांसी। लोकसभा के 2019 में होने वाले चुनावों की धुन पर सभी पार्टियां झूमती नजर आ रही हैं। इसके लिए चाहे देश या प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी हो या फिर बहुजन समाज पार्टी, सभी दलों ने अपनी-अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसके लिए मुद्दे खोज कर काम शुरू किया जा रहा है। कोई जन समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी में है, तो कोई केरल जैसे बाढ़ से पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री जुटाने को मैदान में उतरने को तैयार है।
भाजपा जुटाएगी केरल बाढ़ पीड़ितों को सहायता सामग्री
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक में पांच और छह सितंबर को केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नगर पालिका एवं नगर पंचायत में राहत राशि जुटाने का निर्णय लिया गया है। यहां सर्किट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेंद्र भदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं दस प्रमुख लोगों की टीम बनाकर शहर के मुख्य बाजारों एवं चौराहों पर जाकर जनता से मिलेंगे और केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करेंगे। इस बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिला संयोजक परमजीत सिंह मन्नी सरदार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कनक शिवहरे और अपर्णा दुबे आदि मौजूद रहे।
हाउस टैक्स को लेकर सपा करेगी आंदोलन
समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की बैठक में राज्यसभा सांसद डा.चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि नगर निगम ने हाउस टैक्स कई गुना बढ़ा दिया है। इस कम कराने के लिए 7 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें कमेटी बनाकर हाउस की जांच कराने तथा उसे कम करने की मांग की जाएगी। हाउस टैक्स कम नहीं होने पर पार्टी आंदोलन करेगी और जनता को न्याय दिलाएगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, मिर्जा करामत बेग, चौधरी असलम शेर व हरभजन साहू समेत अनेक सपाई मौजूद रहे।
कांग्रेस भी उठा रही है मुद्दे
उधर, कांग्रेस भी जनता से जुड़े मुद्दे उठाने में लगी है। पार्टी के नेता पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ कभी बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचते हैं, तो कभी जल संस्थान के। इसके अलावा पिछले दिनों कांग्रेसियों का एक जत्था मंडल रेल प्रबंधक से भी मिला था। उधर, आने वाले दिनों पार्टी ने एक सम्मेलन भी करने का निर्णय लिया है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने की कोशिश की जाएगी।
बसपा में संगठऩ की मजबूती का दौर
इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भी अपने हिसाब से चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए मंडल स्तरीय बैठकों का क्रम चल रहा है। इसके साथ ही पदाधिकारियों को भी बदलने का काम ऊपर स्तर से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही पार्टी नए कार्यक्रमों का भी ऐलान करने की तैयारी में है।