15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने किया फेरबदल, अब इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने किया फेरबदल, अब इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
2 min read
Google source verification
bsp announce new vidhansabha kshetra incharge in jhansi distt

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने किया फेरबदल, अब इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

झांसी। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी में फेरबदल का दौर जारी है। पार्टी के नेता इस बार के चुनाव में माहौल को पार्टी के अनुकूल बनाने के लिए समीकरणों को बनाने में लगे हैं। इसके लिए एक बार फिर से पार्टी में विधानसभा स्तर पर फेरबदल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का ऐलान यहां खंडेरावगेट स्थित गांधी भवन में आयोजित पार्टी की बैठक में की गई। इस बैठक का आयोजन नौ अक्टूबर को होने वाले कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में किया गया था।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगइयां ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष रोशन कुशवाहा को बनाया गया। इसके अलावा जितेंद्र साहू और रामाधार अहिरवार को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके अलावा गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान किया गया। इसमें कैलाश वर्मा को गरौठा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया और आर के द्विवेदी को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज भूपेंद्र आर्य ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए आम जनता का सहयोग लेगी। वहीं, मुख्य जोन इंचार्ज बुंदेलखंड प्रभारी सतीश चंद्र जाटव ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

ये लोग रहे उपस्थित

पार्टी की इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लालाराम अहिरवार उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने कहा कि बसपा एक ऐसा संगठन है जो सामाजिक परिवर्तन और विकास का पक्षधर है। इस अवसर पर कन्हैया लाल कुशवाहा, कीरथ सिंह दोहरे, सिद्धार्थ अहिरवार, जगजीवन अहिरवार, बृजेश जाटव, विजय प्रताप के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन मुख्य जोन इंचार्ज पवन चौधरी ने किया।