1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां मिले दो नए मानसिक रोगी, ये हैं इस रोग के कारण और बचाव के तरीके

यहां मिले दो नए मानसिक रोगी, ये हैं इस रोग के कारण और बचाव के तरीके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 11 Oct 2018, 5:15 PM IST

causes and prevention of mental disorder

यहां मिले दो नए मानसिक रोगी, ये हैं इस रोग के कारण और बचाव के तरीके

झांसी। जिले के बामौर विकासखंड में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गोष्ठी और शिविर का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता गैर संचारी रोग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा॰ जी॰ एन॰ अग्रवाल ने की। इस गोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता डा॰ काशीराम, आशा, एएनएम, सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में कुल 25 रोगियों का परीक्षण किया गया। इसमें से 2 मरीज मानसिक रोग से ग्रसित निकले। इन दोनों मरीजों को देर रात तक नींद नहीं आती हैं और हाथ और पैर में कंपन्न रहता है। इस शिविर में रोगियों को मानसिक रोग के कारण और उनसे बचाव के तरीके बताए गए।
ये हैं मानसिक रोग के कारण और बचाव के तरीके
मनोचिकित्सक परामर्शदाता डा॰ काशीराम ने बताया कि आज तक लोगों में आगे बढ़ने की होड़ में असंतोष ज्यादा आ गया है। जो उन्हें मानसिक विकार की ओर ले जा रहा है। नशा भी मानसिक रोग को जन्म देता है। मानसिक रोग से बचाव के लिए लोग अपनी बातों या चिंता को दूसरे से साझा करें, वहीं जो लोग इस मानसिक विकार की स्थिति से गुजर रहे हैं उन्हें अकेला न छोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 12 अक्टूबर को मेडिकल कालेज झांसी में विकलांग शिविर लगाया जाएगा। इसमें मानसिक विकार से पीड़ित लोगों को चिन्हित कर उनका प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। नैदानिक मनोचिकित्सक डा॰ अशोक परासर ने मानसिक रोग के लक्षण और कारण पर चर्चा की।
जागरूकता सप्ताह 14 अक्टूबर तक
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के आदेशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों की तरह जनपद में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। यह सप्ताह 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसके साथ ही बताया गया कि मानसिक सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 12 अक्टूबर को झांसी के बसस्टैंड के पीछे हैवट मार्केट मस्जिद में दुआ से दवा तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 अक्टूबर को मानसिक रोग विभाग मेडिकल कालेज में मंद बुद्धि विकलांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद चौदह अक्टूबर को महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में शिविर का आयोजन किया जाएगा।