
डिफेंस कॉरीडोर से खुली बुंदेलखंड के विकास की नई राह: योगी
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर से बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास की नई राह खुल गई है। विकास और रोजगार सृजन में डिफेंस कॉरीडोर का महत्वपूर्ण स्थान है। झांसी में सबसे अच्छी कनेक्टिविटी है। इस कारण कॉरीडोर यहां के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। निवेशकों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। कॉरीडोर बन जाने के बाद यहां का पिछड़ापन और आर्थिक गरीबी दूर होगी। वह यहां एक होटल में आयोजित डिफेंस कॉरीडोर संबंधी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कॉरीडोर एक अच्छा माध्यम बन जाएगा।
पलायन रुकेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सबसे कमजोर क्षेत्र बुंदेलखंड और पू्र्वांचल है। इनके विकास के लिए एक्सप्रेस-वे के माधयम से पलायन रुकेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं। बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरीडोर के लिए के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। साथ ही उद्यमियों के लिए संपर्क मार्ग सबसे अच्छा है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक 55 हजार करोड़ के एमओयू साइन हो गए हैं। यह एक सुखद उपलब्धि है। झांसी के विकास के लिए रेलवे का कारखाना भी आ गया है। इसके अलाव फूड प्रोसेसिंग पार्क एवं एक्सप्रेस-वे भी बनाया जा रहा है।
स्माल स्केल इंडस्ट्री उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाए
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उपस्थित निवेशकों से कहा कि चेन्नई के पास डिफेंस एक्सपो आयोजित किया गया। इसमें भारतीय उद्यमियों ने भाग लिया। इसके परिणाम बेहद सुखद रहे। उन्होंने कहा कि एक्सपो में 45 प्रतिशत तक उत्पादकर्ता हमारे रहे, जो उच्च गुणवत्ता के उत्पाद तैयार करते हैं। स्माल स्केल इंडस्ट्रीज यदि आधुनिक तरीके के उत्पाद बनाए तो ज्यादा बेहतर होगा। डिफेंस एक्सपो में छोटे-बड़े उद्यमियों को साथ-साथ डिस्प्ले का अवसर दिया गया, जिससे छोटे उद्यमियों को लाभ हुआ।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती , अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डा.अनूप चंद्र पांडेय, एसआईडीएम के सुब्रतो आदि मौजूद रहे। बैठक में आए अतिथियों का स्वागत मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने किया। बाद में जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Published on:
16 Apr 2018 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
