5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, रेलवे कारखाना भी लगेगा

हर सप्ताह होगी डिफेंस कॉरीडोर की प्रगति की समीक्षाः रक्षा मंत्री

2 min read
Google source verification
cm yogi and defence minister address a public meeting in jhansi

मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, रेलवे कारखाना भी लगेगा

झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर ग्यारह लाख करोड़ रुपये से ऊपर की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि झांसी में एक रेलवे कारखाना भी बनना है। इसकी घोषणा जल्द ही यहां आकर रेलमंत्री करेंगे। वह यहां क्राफ्ट मेला ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिफेंस कॉरीडोर के महत्व को समझाते हुए कहा कि हर सप्ताह इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

गैरभाजपा सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के पिछड़ेपन के लिए गैर भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। बुंदेलखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। बुंदेलखंड की ऊर्जा का उपयोग देश और प्रदेश के विकास के लिए किया जाएगा। इस क्षेत्र में ऊर्जा और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र का सदुपयोग किया होता तो आज यहां के नागरिकों को पलायन नहीं करना पड़ता। बुंदेलखंड के लोगों को प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। इनको पहले उचित मंच नहीं दिया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई तमाम योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को जूते-मोजे और बैग वितरित किए। वहीं उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले प्रधानों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को साकार करने के लिए डिफेंस कॉरीडोर की घोषणा की। इसके माध्यम से रोजगार बढ़ेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती , बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, सेवायोजन एवं श्रम मंत्री मनोहर लाल पंत, जालौन-गरौठा क्षेत्र के सांसद भानु वर्मा, कई विधायक, मेयर रामतीर्थ सिंघल , मंडलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी जवाहर, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी विनोद कुमार सिंह के साथ ही सहायक सूचना निदेशक सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। बाद में नगर विधायक रवि शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।