
सीएम योगी ने दिए निर्देश- होलिका दहन और जुमे की नमाज की कराएं वीडियोग्राफी
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को होली त्योहार को शांतिपूर्ण, प्रेम व उल्लास के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाए। उपद्रवियों को पाबंद किया जाए। पीस कमेटी की बैठक थानेवार करते हुए जानकारी दी जाए कि होली आपसी समरसता का पर्व है। आपसी बैर-भाव मिटाने का पर्व है। पर्व की पवित्रता बनाने के लिए समिति की बैठक में आमजन से चर्चा करें। जहां पारंपरिक रूप से जुलूस या शोभायात्रा निकाली जाती है, वहां अभी से कार्य योजना तैयार कर लें। संवेदनशील क्षेत्र में होलिका दहन व जुमे की नमाज के दौरान वीडियो-फोटोग्राफी के साथ ही सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाए। पर्व में रंग-गुलाल का प्रयोग हो। केमिकल रंग का इस्तेमाल तथा कीचड़ आदि का इस्तेमाल न किया जाए। डीजे नहीं बजाया जाएगा, सभी सुनिश्चित कर लें।
पुलिसकर्मी वर्दी में न खेलें होली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिसकर्मी वर्दी में होली में भाग न लें और न ही किसी कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि जहां परंपरागत जुलूस व शोभायात्रा निकाली जाती है तथा मार्ग पर अन्य धर्मस्थल है, तो उन्हें ढकने की व्यवस्था कर लें। उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को प्रेम और उल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारियां अभी से करने की सलाह दी।
सोशल मीडिया सेल अधिक सक्रिय करने के निर्देश
इस मौके पर उन्होंने जिलों में स्थापित सोशल मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखऩे की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाए। अफहाल फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। होली पर्व पर कहीं से भी रंगदारी मांगे जाने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई होगी।
Published on:
26 Feb 2018 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
