3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसियों ने किया विरोध का ऐलान, शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
congress agitation against price rice

कांग्रेसियों ने किया विरोध का ऐलान, शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

झांसी। प्रदेश में पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इसके तहत कांग्रेसियों द्वारा ग्वालियर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।
माल ढुलाई के महंगी हुईं अन्य चीजें

शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई वृद्धि का आम जीवन पर बुरा असर पड़ा है। माल ढुलाई के साथ अन्य आवश्यक चीजें महंगी हो गई हैं। गरीब आदमी को अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। महंगाई आसमान पर है। हर एक दिन चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार ज्यादा दिनों रही तो देश का बेड़ा गर्क कर देगी। पीसीसी सदस्य मनीराम कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने अपनी गलत आर्थिक नीतियों के कारण उत्पन्न हुई आर्थिक मंदी पर पर्दा डालने के लिए आरबीआई का सहारा लिया है। सरकार ने इस तरह से आर्थिक मंदी को स्वीकार किया है। बेरोजगारी से देश को काफी आर्थिक संकट के दौर में लाकर खा कर दिया है।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राहुल रिछारिया, रघुराज शर्मा, डा.सुनील तिवारी, मनोज गुप्ता, चौधरी मामू, दीपक शिवहरे, बृजेन्द्र तिवारी, आरिफ, सलीम, भरत राय, विनय उपाध्याय, अमित यादव, मास्टर मंजूर आदि उपस्थित रहे।

Story Loader