10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, किया आंदोलन का ऐलान

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, किया आंदोलन का ऐलान

2 min read
Google source verification
congress preparing for agitation against police action

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, किया आंदोलन का ऐलान

झांसी। थाने के सामने प्रदर्शन के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 250 लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस उठ खड़ी हुई है। कांग्रेसियों ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए पीड़ित को मुआवजा दिए जाने को कहा है। मुकदमा वापस नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में कांग्रेस नेता पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास डमडम महाराज ने पत्रकारों को जानकारी दी।
दमनात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं
कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जिस तरह अंग्रेजी हुकूमत लोगों की आवाज दबाने के लिये अत्याचार दमनात्मक कार्रवाई तथा झूठे मामले दर्ज कर उनका उत्पीड़न करती थी, उसी प्रकार भाजपा सरकार के नुमाइन्दे कांग्रेस जनों पर झूठे व बेवुनियाद मामले दर्ज कांग्रेसियों की आवाज को बंद कर रही है। इस दमनात्मक कार्रवाई को कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेसी इसका अहिंसात्मक व शान्ति प्रिय जन आन्दोलन कर इसका विरोध करेंगे।
ये था मामला
कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रेमनगर थाने की पुलिस द्वारा सुनील साहू की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई किये जाने से उसकी मृत्यु हो गई थी। इसका मामला मृतक के पुत्र आशीष साहू ने उपनिरीक्षक व सिपाही के विरूद्ध 302,392, 452 आदि में दर्ज कराया था। वहीं पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित 200-250 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। ये बिलकुल असत्य एवं निराधार है। इस तरह की उत्पीड़ात्मक एवं दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, क्रमिक, आमरण अनशन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर असत्य मुकद्दमा वापस लेने सहित मृतक के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक मदद दिये जाने की मांग की जायेगी।
ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर राहुल राय, विवेक वाजपेयी, देवी सिंह कुशवाहा, एच. पी पटेल, अफजाल हुसैन, सुनील अग्रवाल व मजहर अली के साथ ही कई कांग्रेसी मौजूद रहे।