10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पतंजलि मेगा स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा, नमूने लेकर जांच को भेजे

पतंजलि मेगा स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा, नमूने लेकर जांच को भेजे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 3 Jun 2018, 7:28 AM IST

fda team takes mustard oil sample from patanjali mega store jhansi

पतंजलि मेगा स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा, नमूने लेकर जांच को भेजे

झांसी। खाद्य विभाग की टीम ने पतंजलि पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत कई अन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही पतंजलि मेगा स्टोर पर भी विभागीय अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान विशेष रूप से खाद्य तेल (सरसों तेल) के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अगर इसमें जरा सी भी गड़बड़ी सामने आती है तो स्वामी रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इस मामले में अब सभी को इन नमूनों की जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार रहेगा।

चलाया जा रहा है अभियान

इन दिनों प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में खाद्य तेलों के नमूने लेने का अभियान सा चलाया जा रहा है। इसके तहत थोक खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल के नमूने लिए जा रहे हैं। इसमें ब्रांडेड तेल भी शामिल हैं। इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एल कुशवाहा के नेतृत्व में खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने पतंजलि मेगा स्टोर पर छापा मारा। इस टीम के वहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां पर टीम ने पहुंचकर सरसों के तेल के नमूने लेकर जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजने की कार्रवाई कर दी। अब वहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यहां से भी लिए गए नमूने

खाद्य विभाग की एक टीम ने इससे पहले भगवंतपुरा स्थित फार्च्यून के डिपो से सरसों के तेल के दो नमूने लिए। इसके साथ ही एक नमूना वनस्पति घी का भी लिया गया। इन सभी नमूनों को भी जन विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है।

टीम में ये लोग रहे शामिल

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एल कुशवाहा के नेतृत्व में जांच के लिए पहुंची विभागीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आजाद कुमार, विजय बहादुर पटेल, कपिल गुप्ता, अरविंद साहू व दीपक कुमार आदि शामिल रहे।