Heavy rain: झांसी में सावन मास के तेरह दिन बीत जाने के बाद आखिरकार रविवार को मेघराज मेहरबान हुए। सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने पूरे दिन झमाझम बरसकर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। लगातार तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों के चेहरे पर बारिश ने मुस्कान ला दी।