झांसी. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब भारतीय रेल पर साफ तौर से देखा जा रहा है। एक बार फिर से कोरोना के भयावह हालातों के चलते भारतीय रेल दोबारा हिचकोले खाने लगी है। कोविड संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते एक बार फिर से रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। भारतीय रेल की लंबी दूरी की गाड़ियों से लेकर सामान्य दूरी की तय करने वाली ट्रेनें अनिश्चित समय के लिए बेपटरी होना शुरू हो गई हैं। रेल प्रशासन के मुताबिक परिचालनिक कारणों से कई विशेष गाड़ियों का रद्द करने का निर्णय लिया गया है।