3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

370 खत्म होते ही मोटरसाइकिल पर निकल पड़ीं कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर, लाल चौक में फहराएंगी तिरंगा

वीरांगना की नगरी में तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत

less than 1 minute read
Google source verification
kanyakumari to kashmir tiranga yatra

370 खत्म होते ही मोटरसाइकिल पर निकल पड़ीं कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर, लाल चौक में फहराएंगी तिरंगा

झांसी। सामाजिक कार्यकर्ता राजलक्ष्मी नंदा कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा (370) हटने के बाद बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि इससे एक देश -एक कानून – एक झण्डा के नारे को बल मिल सकेगा। इन दिनों वह कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर हैं। उनका मकसद कश्मीर जाकर लाल चौक पर तिरंगा फहराना है। अपनी यात्रा के दौरान नंदा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक नगरी झांसी पहुंची। यहां उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा निकाली

अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल से राजलक्ष्मी नंदा सर्वप्रथम नंदनपुरा स्थित रॉयल एनफील्ड बुलेट के शोरूम पर पहुंचीं। शोरूम के संचालक पीयूष रावत ने नंदा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नंदा ने कहा कि वे यहां सम्मान पाकर बहुत खुश हैं। इसके बाद नंदा इलाइट चौराहे की ओर रवाना हुयीं। नंदनपुरा से इलाइट चौराहे तक पीयूष रावत व उनके सहयोगियों ने बुलेट से नंदा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इलाइट चौराहे पर सदर विधायक रवि शर्मा ने राजलक्ष्मी नंदा का स्वागत किया। इसके बाद वे दिल्ली के लिये रवाना हो गयीं। इससे पूर्व लीगल राइट्स काउन्सिल इण्डिया संस्था के सदस्य निखिल संगपाल द्वारा नंदा का स्वागत किया गया। इस दौरान सियाशरण चतुर्वेदी, रामबाबू यादव, परमजीत सिंह, आशीष चौकसे, सचिन साहू, रिषभ ठाकुर, संजय, सुभम, सिद्धेश दुबे व आमिर खान आदि मौजूद रहे।

Story Loader