3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां शुरू हुआ मोदी अगेन पीएम मिशन, इन्हें मिली कमान

यहां शुरू हुआ मोदी अगेन पीएम मिशन, इन्हें मिली कमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 22 Feb 2018, 11:54 PM IST

modi again pm mission start in jhansi

यहां शुरू हुआ मोदी अगेन पीएम मिशन, इन्हें मिली कमान

झांसी। सन् 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने-अपने तरीके से पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें शुरू हो गई हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में ही इस काम के लिए माहौल बनाने में जुट गए है। कुछ लोगों ने तो बाकायदा एक संगठन बनाकर काम शुरू किया है। इस संगठन का नाम मिशन मोदी अगेन पीएम दिया गया। इस संगठन की बुंदेलखंड स्तरीय पहला कार्यक्रम नगर के गणेश मंदिर में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मोदी को फिर से पीएम बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश नारायण अग्रवाल ने की। इस मौके पर वार्ड नंबर 56 के सभासद अनिल सोनी को संगठन के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके बाद सभी से इस मिशन में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया गया। साथ ही कहा गया कि मिशन पूरा होने तक चैन से नहीं बैठना है। कार्यक्रम की एक के बाद एक श्रृंखला चालू रखना है।

केंद्र की योजनाएं घर-घर पहुंचाएंगे

बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महामंत्री रवि प्रकाश ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही मिशन मोदी को मजबूत करने के लिये सरकार की योजनाओं की जानकारी घर पहुंचाने की कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से अपील की। प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल काका ने लोगों को मिशन से जोड़ने की बात कही। साथ ही उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित भी किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त वार्ड 56 के सभासद अनिल सोनी को मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन का झांसी जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बुन्देलखंड प्रान्त उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, सी.बी वाजपेई, नवीन झा, प्रान्तीय महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती नवीन बाला, प्रान्तीय महामंत्री मीनू बेल्स, कानपुर देहात अध्यक्ष चंदन सिंह, कानपुर देहात महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. गुडिया चौहान और कानपुर महानगर अध्यक्ष मनीष शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री संजय पांडेय ने किया।