14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या

2 min read
Google source verification
murder of a farmer in jhansi

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या

झांसी। फसल की देखभाल करके खेत से वापस घर जा रहे एक किसान पर पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर के दर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घर के पास ही हुआ हमला

लहचूरा थाना क्षेत्र के सिजारी खुर्द के रहने वाले टीकाराम पुत्र दरियाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत में फसल की कटाई का काम चल रहा है। रात में करीब एक बजे उसका 32 वर्षीय बेटा लाल चंद्र फसल की रखवाली करके वापस घर लौट रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे कृष्णकांत, धनसिंह, सियाराम, संतराम, लखचंद्र व रामसहाय आदि ने उसके पुत्र को रोक लिया। इसी बीच कुछ कहासुनी के बाद उन्होंने उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई रामकुमार व उसकी पत्नी के साथ ही लाल चंद्र की पत्नी दरवाजे के बाहर आई। उन्होने देखा कि दबंग लोगों ने लालचंद्र को लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद हमलावर भाग निकले। उधर, लहूलुहान हालत में लाल चंद्र को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

झांसी मेडिकल कालेज ले जाते समय हुई मौत

मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। वहां से झांसी मेडिकल कालेज ले जाते समय में रास्ते में ही लालचंद्र ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस ने लाल चंद्र के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह पर दबिश भी दी, लेकिन फिलहाल तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।