6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने बहन से छेड़खानी करने वाले युवक की गोली मार कर हत्या की

भाई ने बहन से छेड़खानी करने वाले युवक की गोली मार कर हत्या की

2 min read
Google source verification
murder of a youth in samthar jhansi

भाई ने बहन से छेड़खानी करने वाले युवक की गोली मार कर हत्या की

झांसी। जिले के समथर थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना को पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर ही अंजाम दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मना करने के बावजूद अपनी हरकत से नहीं आ रहा था बाज
हत्या की यह वारदात झांसी जिले के समथर थाना हुई। इसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय संतोष शिल्पकार रहता है। बताया गया है कि संतोष क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से आए दिन छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी लगने पर पीड़िता के भाई मनीष ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इन दिनों मुहल्ले में नवरात्र का त्योहार मनाया जा रहा था। मोहल्ले में ही माता की मूर्ति रखी हुई थी। विगत दिवस पंडाल में नवमी की पूजा अर्चना चल रही थी। जहां सभी श्रृद्धालुओं के साथ संतोष भी पहुंचा हुआ था। वहां संतोष ने फिर उस लड़की से छेड़खानी कर दी। जब इसकी जानकारी उसके भाई मनीष को हुई तो वह अपने साथी अमित और राधे के साथ वहां पहुंच गया। वहां इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने किसी प्रकार विवाद को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को वहां से चलता कर दिया।
दूसरी बार में मार दी गई गोली
इसके बाद दोनों ही पक्ष वहां से निकल लिए। इसी बीच संतोष अभी अपने घर जा ही रहा था कि तभी रास्ते थाने से चंद कदम की दूरी पर मनीष अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इसी बीच अचानक ही फायरिंग होने लगी और गोली चलने की आवाज आईं। इस वारदात में दो गोली लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों में राधे और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, मनीष अभी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।