मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सफाया
भारतीय जनता पार्टी की सबसे ज्यादा दुर्गति मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। इस क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर विधायक बिहारी लाल आर्य की भूमिका पर शुरू से ही सवाल उठने लगे थे। इसका असर चुनाव परिणामों में भी साफ नजर आ रहा है। इस क्षेत्र की मऊरानीपुर नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा। हारजीत का अंतर भी पांच हजार से ज्यादा मतों का रहा। उधर, रानीपुर नगर पंचायत में पार्टी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कटेरा और टोड़ीफतेहपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।