28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृक्षारोपण की तैयारी पर कमिश्नर भड़कीं, बोलीं- क्या एक दिन में खोदे जाएंगे हजारों गड्ढे

वृक्षारोपण की तैयारी पर कमिश्नर भड़कीं, बोलीं- क्या एक दिन में खोदे जाएंगे हजारों गड्ढे

2 min read
Google source verification
preparation for plantation are not well in jhansi

वृक्षारोपण की तैयारी पर कमिश्नर भड़कीं, बोलीं- क्या एक दिन में खोदे जाएंगे हजारों गड्ढे

झांसी। मंडलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षारोपण से सम्बन्धित सूचनायें सही समय पर व सही दें। गलत सूचनायें देने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। 15 अगस्त को होने वाले वृक्षारोपण का लक्ष्य विभिन्न विभागों को आवंटित किया गया है। इसके लिए साइड चिह्नित होने तथा गड्ढे खोद लिये जाने की सूचना तत्काल उपलब्ध करायें, ताकि उनका सत्यापन किया जा सके। विभाग सूचनायें लिखित अथवा ई-मेल के माध्यम से डीएफओ को दें ताकि सूचनाओं को पीएमएस साइड पर अपलोड किया जा सके। 15 अगस्त को मण्डल में लगभग 28 लाख पौधे लगाये जाने हैं। मंडलायुक्त ने यह निर्देश आयुक्त सभागार में मण्डलीय वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को दिये। मण्डलायुक्त ने अब तक की प्रगति पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया और कहा कि वृक्षारोपण की मानीटरिंग उच्च अधिकारियों द्वारा प्रत्येक सप्ताह हो रही है, वृक्षारोपण अभियान को गंभीरता से लिया जाये।
मंडलायुक्त ने लगाई फटकार
इस मौके पर मंडलायुक्त ने अनेक विभागों द्वारा अभी तक कोई काम न करने पर फटकार लगाते हुये कहा कि न साइड का सिलेक्शन और न गड्ढे खोदे गये कैसे लक्ष्य पूरा होगा। झांसी कृषि विभाग को 15 अगस्त पर 6700 पौधारोपण करना है अभी तक कोई काम न करने पर उन्होंने फटकर लगाते हुये कार्य करने व वृक्षारोपण को गंभीरता से लेने की नसीहत दी।
आवास विकास द्वारा अब तक काम न करने पर अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता आवास विकास से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। 6400 के सापेक्ष अभी तक स्थान चिन्हित नहीं किया गया।
इसी क्रम में 1-2 साइड चिन्हित करने पर औद्योगिक विकास, रेशम विभाग, उद्योग विभाग, प्राविधिक शिक्षा रेलवे विभाग आदि को ताकीद करते हुये प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र साइड को चिन्हित कर गड्ढे खोदे जाने का कार्य प्रारम्भ करें ताकि 15 अगस्त 2018 के लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। उन्होंने सीधे और साफ शब्दों में कहा कि लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाना है।
क्रेशर इकाइयों को वृक्षारोपण के निर्देश
इस मौके पर मंडलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने श्रम विभाग को निर्देश दिये विभागीय लक्ष्य पूर्ति के लिये समस्त क्रेशर इकाइयों को साइड पर 100 पेड़ लगाने को प्रेरित करें। उन्होंने परिवहन अधिकारियों से भी लक्ष्य पूर्ति के लिये ट्रांसपोर्टर को जनसहभागी बनाये जाने का सुझाव दिया। पशुपालन विभाग के मण्डलीय अधिकारी को फटकार लगाते हुये मण्डलायुक्त ने कहा कि अभी तक प्रगति बेहद खराब है 10 दिन से कोई काम नहीं किया गया। 12800 का लक्ष्य है कोई गड्ढा नहीं खोदा गया, क्या एक दिन में हजारों गड्ढे खोदे जा सकेंगे, जब गड्ढे नहीं खोदेगे तो वृक्ष कहां लगायेंगे?
मण्डलायुक्त ने सुझाव देते हुये कहा कि वर्षा हो रही है यदि गड्ढ़े खोद लिये गये हैं तो वृक्षारोपण कर लें ताकि उनके जीवित रहने की सम्भावनायें अधिक रहें।