
रेलवे ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, तिरंगे गुब्बारे छोड़े
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा मंडल मुख्यालय के जूनियर इंस्टीटयूट में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाI इस दौरान तीन रंग के गुब्बारे छोड़े गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने ध्वाजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ कियाI इसके उपरान्त उनके द्वारा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई तथा महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रेषित संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ ही रेलवे की प्रगति व उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी गई।
बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
परेड में डीजल स्टाफ, चेकिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ, सी एण्ड डब्ल्यू स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ, आर पी एफ स्टाफ, भारत स्काउट गाइड एवं रेल कर्मचारियों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें देश भक्ति नृत्य, नुक्कड नाटक, विभिन्न प्रकार के पिरामिडों का प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन शामिल रहा। इसके अतिरक्त 970 टेरिटोरीयल आर्मी बल सदस्यों ने भी परेड में भाग लिया I इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल नायक उपस्थित रहे I
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती क्षमा मिश्र, उपाध्यक्षा श्रीमती अंजनी सिंह, श्रीमती अंजलि कंचन तथा श्रीमती शर्मीला नाजनीन सहित महिला कल्याण संगठन की अन्य सभी सदस्याएं, सभी विभागाध्यक्ष एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहेI इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतर एवं तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इसके उपरांत महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती क्षमा मिश्र द्वारा रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को उपहार तथा फल वितरित किये I
यहां भी हुआ ध्वजारोहण
उधर, मालगोदाम में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में ध्वाजारोहण तथा राष्ट्रगान हुआI इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के सभी कर्मचारी अपनी हर समस्या को बिना किसी संकोच के सीधे मुझे बता सकते हैं तथा उन्होंने आश्वासन दिया की वे हर संभव प्रयास कर उसका हल निकालेंगे और वाणिज्य विभाग में एक खुशनुमा और कार्य के प्रति सकारात्मक माहौल स्थापित करेंगे I इस मौके पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमित सुदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक सीमा तिवारी सहित वाणिज्य विभाग के निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Published on:
27 Jan 2018 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
