11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सावित्री बाई फुले ने खोला था दलित स्त्रियों के लिए स्कूल और खुद जगाई शिक्षा की अलख’

तत्कालीन समय में जबकि भारतीय समाज में छुआछूत तथा अस्पर्श्यता का बोलबाला था तथा स्त्रियों को हीन भावना से देखा जाता था। उस समय में सावित्री बाई फूले ने दलित स्त्रियों को शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना की. 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Jan 2017, 9:57 PM IST

Savitri

Savitri

झांसी. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सुरेंद्र दुबे ने कहा कि कोई भी देश तभी महान बन सकता है जब उसमें निवास करने वाली महिलाएं अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक हों। वह सामाजिक उत्थान की दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील रहें। तत्कालीन समय में जबकि भारतीय समाज में छुआछूत तथा अस्पर्श्यता का बोलबाला था तथा स्त्रियों को हीन भावना से देखा जाता था। उस समय में सावित्री बाई फूले ने दलित स्त्रियों को शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना की तथा स्वयं शिक्षिका के रूप में कार्य करते हुए एक महान कार्य की नींव रखी। वह यहां भारत की प्रथम दलित महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

मानव चेतना जगाने वाली शक्ति है शिक्षा
कुलपति प्रो.सुरेंद्र दुबे ने कहा कि किसी भी समाज को जाग्रत करने के लिए उसमें शिक्षा का प्रचार-प्रसार अत्यन्त आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा ही वह शक्ति है जो मानव की चेतना का जाग्रत करने में सक्षम होती है। कुलपति ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दलितों में सामाजिक चेतना का विकास कर दलितों के उत्थान के लिए कालजयी कार्य किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पत्रकारिता संस्थान के विभागाध्यक्ष डा. सी पी पैन्यूली के कहा कि समाज सेविका सावित्रीबाई फूले के कार्य अनुकरणीय हैं। भारतीय समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
समारोह का प्रारम्भ मां सरस्वती तथा सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ से हुआ। इस अवसर पर डा.श्वेता पांडेय ने सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कुलपति द्वारा विजयी छात्रों को प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। बाद में डा.सुनीता ने आमंत्रित अतिथियेां के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार परिहार ने किया।

इस अवसर पर जयराम कुटार, उमेश शुक्ला, उमेश कुमार, जयसिंह, अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।