2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का बुंदेलखंड को रिटर्न गिफ्ट

स्टूडेंट्‌स के लिए होने वाली बड़ी सुविधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 30 Aug 2019, 10:01 AM IST

सीएम योगी का बुंदेलखंड को रिटर्न गिफ्ट

झांसी। लोकसभा के 2014 और 2019 के साथ ही विधानसभा के 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की झोली में समूची सीटें डालने वाले बुंदेलखंड के लिए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिटर्न गिफ्ट का पिटारा खोल दिया है। इसके तहत बुंदेलखंड को सात राजकीय महाविद्यालयों की सौगात दी गई है। इसमें सर्वाधिक तीन महाविद्यालय झांसी जनपद में खुलेंगे। इन महाविद्यालयों के खुलने से बुंदेलखंड के युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु अन्य जिलों में जाने की जरूरत कम हो जाएगी।

जमीन की गई चिह्नित

योगी सरकार द्वारा तैयार की गई योजना के हिसाब से बुंदेलखंड में राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इनके लिए भूमि का चयनित की जा चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य का श्रीगणेश होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड को सात राजकीय महाविद्यालयों की सौगात दी है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्यारानी ने बताया कि इन महाविद्यालयों के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

यहां बनेंगे महाविद्यालय

उन्होंने बताया कि झांसी जिले में तीन महाविद्यालय स्थापित होंगे। पहला राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में निर्मित होगा। इसके लिए भूमि चयनित कर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही लगभग पूर्ण कर दी गई है। मऊरानीपुर तहसील के कटेरा में भी राजकीय महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और कार्यदायी संस्था भी चयनित कर ली गई है। निर्माण कार्य हेतु संस्था के लिए एक करोड़ की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। बबीना ब्लाक के गणेशपुरा में भी एक राजकीय कॉलेज खुलेगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने भूमि भी तय कर दी है। जालौन जिले में भी दो राजकीय महाविद्यालय खुलेंगे। कोंच एवं कालपी में बनने वाले महाविद्यालयों के लिए भी भूमि चयनित कर ली गई है। कार्यदायी संस्था भी नामित की जा चुकी है। हमीरपुर से राठ विधानसभा क्षेत्र में भी एक राजकीय महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। उसके लिए राजस्व विभाग में भूमि का चयन कर लिया है। ललितपुर के जखौरा में भी राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर कार्यदायीसंस्था नामित कर दी गई है। इन सभी महाविद्यालयों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इन महाविद्यालयों के खुल जाने से हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा।