4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती ने राजनीति से संन्यास का मन बनाया, बोलीं- नहीं लड़ना चाहतीं कोई चुनाव

उमा भारती ने राजनीति से संन्यास का मन बनाया, बोलीं- नहीं लड़ना चाहतीं कोई चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 11 Feb 2018, 10:24 PM IST

uma bharti statement about next election

उमा भारती ने राजनीति से संन्यास का मन बनाया, बोलीं- नहीं लड़ना चाहतीं कोई चुनाव

झांसी। केंद्रीय मंत्री व झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से सांसद उमा भारती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक अस्वस्थता के चलते अब वह कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह मप्र के सीएम पद की रेस में भी नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर शरीर स्वस्थ रहा तो वह निश्चित ही मध्य प्रदेश में धुआंधार प्रचार करेंगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती यहां विकास भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक में भाग लेने आई थीं।
पलायन रोकने को शुरू कराएंगी योजनाएं
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक सवाल पर कहा कि वह जल्द ही मुद्रा योजना व स्टार्टअप योजना को शुरू कराएंगी, ताकि बुंदेलखंड के बेरोजगारों को उसका लाभ मिले और पलायन रुक सके। लोगों को यहीं रोजगार मिलेगा तो वह अपना घर-द्वार छोड़ कर नहीं जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के लोगों को मुझसे जो भी अपेक्षाएं थीं, उनको पूरा करना है। यहां के लोगों ने मुझसे कभी शिकायत नहीं की। इसलिए अब उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना है। जो भी काम अधूरे हैं या फिर लोगों की अपेक्षाएं अधूरी रह गई हैं, सभी को समय से पूरा कराना ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह एक सांसद के तौर पर स्वयं से संतुष्ट नहीं हैं। हां, मंत्री के तौर पर बेहद संतुष्ट हैं। अब वे अपने संसदीय क्षेत्र में सभी कार्य कराना चाहती हैं। शरीरिक कमजोरी और अस्वस्थता की मजबूरी ने उन्हें काम करने नहीं दिया।
सद्भावनापूर्ण माहौल में बनेगा राम मंदिर
केद्रीय मंत्री उमा भारती ने बातचीत के दौरान कहा कि वह तो स्वयं राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करती थीं। कोर्ट ने मान लिया है कि उस जगह पर रामलला विराजमान थे। अब केवल जमीन की बात रह गई है। कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। आने वाले समय में सद्भावना पूर्ण वातावरण में मंदिर तो निश्चित ही बनेगा।
लंबे समय तक कायम रहेगा मोदी राज
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं को लोग स्वीकार रहे हैं। इसलिए आगामी 10-20 वर्षों तक कोई भी नरेंद्र मोदी को हटा नहीं सकता है।