बीते कुछ समय से स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस अब तक जिले में 11 हजार से अधिक छात्राओं को जागरूक कर चुकी है। इसके अलावा छात्राओं को एक्सपर्ट महिला पुलिसकर्मी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुकी हैं।