झुंझुनूं. अगर आपका आधार कार्ड बने हुए करीब दस वर्ष हो गए हैं तो उसे एक बार अपडेट जरूर करवा लें। कहीं ऐसा नहीं हो कि जब जरूरत पड़े तब आधार सक्रिय नहीं मिले। सरकारी कामकाज अटक जाए। आधार कार्ड हर सरकारी योजनाओं में काम आने लगा है। चाहे पासपोर्ट बनवाएं या जनआधार कार्ड। सिम कार्ड लेना हो या बिजली का कनेक्शन। बैंक में खाता खुलवाना हो या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो। आजकज हर जगह आधार कार्ड Adharcard काम आने लगा है। अगर समय पर आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया तो यह सस्पेंड भी किया जा सकता है। इसके बाद सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में काफी दिक्कत आ सकती है।