बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपनी बेटी राधिका से मिलने और पत्नी को वापस लाने के लिए जा रहे थे, लेकिन यह यात्रा अधूरी ही रह गई। राधिका रूपाणी, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, लंदन में अपना लाइफस्टाइल और फूड ब्रांड चलाती हैं। वह राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे की बहू हैं। उनके पति नीमित मिश्रा भी सीए हैं और दोनों लंदन में भारतीय संस्कृति की छवि को जीवंत रखे हुए हैं।