26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhunjhunu / नवलगढ़ विधायक शर्मा के आवास पर पहुंची सीआइडी, बढ़ सकती है मुश्किलें

नवलगढ़ विधायक शर्मा के आवास पर पहुंची सीआइडी, बढ़ सकती है मुश्किलें

36 वर्षीय युवती ने गत दिसम्बर में नवलगढ़ में जीरो नंबर की एफआइआर दर्ज करवाई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 4 Jan 2019, 10:02 AM IST

rajkumar sharma

झुंझुनू।

नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) के खिलाफ बजाज नगर थाने में दर्ज दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार शाम को सीआइडी उनके सरकारी आवास पर पहुंची। सीआइडी के साथ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी थी। जांच अधिकारी ने विधायक आवास पर पीडि़ता द्वारा बताई घटना का नक्शा मौका बनाया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 36 वर्षीय युवती ने गत दिसम्बर में नवलगढ़ में जीरो नंबर की एफआइआर दर्ज करवाई थी।

गौरतलब है कि नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ छेडख़ानी व अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार नवलगढ़ निवासी एक युवती ने रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व शर्मा ने जयपुर में बजाज नगर स्थित अपने घर पर उसे बुलाकर छेडख़ानी व अश्लील हरकत की। युवती के पिता भाजपा के पदाधिकारी हैं। इस मामले में विधायक शर्मा ने आरोप निराधार बताया था। उन्होनें कहा था कि जांच में सच सामने आ जाएगा। वहीं इसी मामले को लेकर शर्मा के समर्थकों की कार में तोडफ़ोड़ की घटना भी सामने आई थी।