5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी को राजनीति में नहीं बॉलीवुड में होना चाहिए, हमारी सरकार आते ही नोटबंदी की जांच करवाएंगे-गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेतड़ी में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में केन्द्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
cm ashok gehlot

खेतड़ी(झुंझुनूं)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेतड़ी में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में केन्द्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, आज भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मोदी जुमलों से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मोदी एक्टिंग करते हैं। उन्हें राजनीति में नहीं बॉलीवुड में होना चाहिए, क्योंकि जो एक्टिंग फिल्मों में होती है उसमें सत्यता नहीं होती।

मोदी ने काले धन वापसी की घोषणा करके आम आदमी को लाइन में लगा दिया तथा बड़े-बड़े लोग बैंकों के पिछवाड़े से रुपए बदल कर चले गए। हमारी सरकार आते ही नोटबंदी की जांच करवाएंगे।

बेनीवाल की पार्टी आरएलपी और भाजपा के गठबंधन पर यह बोले सीएम गहलोत

अपने कार्यकाल की योजनाओं का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उन्होंने नि:शुल्क दवा योजना, पेंशन योजना लागू की। हमारी सरकार ने झुंझुनूं में खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की थी, परन्तु गत वसुंधरा सरकार ने उसमे कोई बजट नहीं दिया। विश्वविद्यालय केवल कागजों में ही रह गया। गांधी परिवार का गत 30 वर्षो से कोई भी सदस्य मंत्री या अन्य पद पर नहीं है, फिर भी भाजपा के नेता उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।

Lok Sabha Elections 2019: सचिन पायलट बोले- भाजपा इतनी कमजोर, पार्टी में ही नहीं मिल रहे उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि झुंझुनू का अपना अनूठा इतिहास रहा है। यहां के घर-घर में शहीदों की कहानी है। हमारी सरकार ने शहीदों को मिलने वाले पैकेज में काफी बढ़ोतरी की है। गहलोत कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग एवं बलिदान का रहा है। देश की आजादी में कांग्रेस ने लम्बा संघर्ष किया था। अंग्रेजो की लाठी-डंडे, गोलियां खायी तब जाकर देश को आजादी मिल पाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कायम रखा है।

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की अंतिम लिस्ट, जयपुर ग्रामीण सीट से कृष्णा पूनिया को टिकट

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग