Indian Constitution Day 2024: आज 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आज आपको एक रोचक बताते हैं, यदि आपको भारतीय संविधान की मूल कृति (संशोधन से पहले की) की प्रतिलिपि देखनी है तो झुंझुनूं शहर में गांधी चौक से कारूंडिया मार्ग पर जिला पुस्तकालय में चले आइए। यहां दो प्रतिलिपियां रखी हुई है। जिला पुस्तकालय के कार्यवाहक अध्यक्ष डीपी सैनी ने बताया कि एक कृति काफी पुरानी है, जबकि एक कृति अभी आई है।