
झुंझुनूं जिले के सिंघाना में एक युवती की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का गला रेता हुआ है। शनिवार सुबह शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार गांव का ओमप्रकाश सुबह ट्रैक्टर लेकर खेळी के पास से गुजर रहा था। तब उसे वहां सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा दिखा। शव पर चूना भी डाला हुआ था। वारदात को अंजाम देने वाले ने शव को चूने से छुपाने की कोशिश भी की है।
गले पर धारदार हथियार से हमला
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की उम्र करीब 25 है। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पहचान छुपाने के लिए युवती का चेहरा कुचला हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो गांव की इस सड़क पर रात करीब 9 बजे आवाजाही कम हो जाती है। ऐसे में यहां पर शव 9 बजे बाद ही पटका गया होगा। हत्या कब, किसने और कहां की इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
Published on:
19 Nov 2016 02:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
