11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फौजी का साढ़े छह लाख रुपए से भरा थैला गायब

झुंझुनूं. शहर के पुराने बस स्टैंड की बैंच से गुरुवार शाम फौजी का साढ़े छह लाख रुपए से भरा थैला गायब हो गया। फौजी ने थैले की तलाश की, लेकिन देर रात तक थैले और आरोपित का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस भी रात तक फौजी को लेकर आरोपित की तलाश में जगह-जगह भटकती रही। इस संबंध में शहर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।

3 min read
Google source verification
foji ka sadhai chah lakha rupai sai bhara thaila gayab

फौजी का साढ़े छह लाख रुपए से भरा थैला गायब

फौजी का साढ़े छह लाख रुपए से भरा थैला गायब

थैला रखकर पानी पीने गया था फौजी
आरोपित का नहीं लगा सुराग
झुंझुनूं. शहर के पुराने बस स्टैंड की बैंच से गुरुवार शाम फौजी का साढ़े छह लाख रुपए से भरा थैला गायब हो गया। फौजी ने थैले की तलाश की, लेकिन देर रात तक थैले और आरोपित का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस भी रात तक फौजी को लेकर आरोपित की तलाश में जगह-जगह भटकती रही। इस संबंध में शहर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाल गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि बिशनपुरा गांव निवासी फौजी मूलचंद कुल्हरी गुरुवार को डाकघर व बैंक से रुपए निकलवाने के लिए गांव से झुंझुनूं आया। यहां पर पहले मुख्य डाकघर से पांच लाख 24 हजार रुपए निकलवाए। इसके बाद वह गांधी चौक स्थित एसबीआईकी शाखा में गया और और एक लाख रुपए और निकलवाए। मूलचंद ने रुपए एक बैग में डाल लिए और गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गया।
वारदात के 25 मिनट बाद मिली सूचना
थैला गायब होने के बाद मूलचंद अपने स्तर पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर थैले की तलाश में लगा रहा। सीआई गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि वारदात की सूचना पुलिस को करीब 25 मिनट बाद दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फौजी को साथ लेकर संदिग्ध किशोर की कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
दुकान के लिए निकलवाए थे पैसे
पीडि़त मूलचंद कुल्हरी ने बताया कि उसने गुढा मोड़ पर दुकान के लिए जगह खरीदी है। इसके लिए ही उसने पोस्ट ऑफिस व बैंक से रुपए निकलवाए थे। इन रुपए का भुगतान करना था। लेकिन इससे पहले ही थैला गायब होने से परेशानी बढ़ गई है।
नहीं मिले फुटेज
मूलचंद बैंक और डाकघर से पैसे लेकर अकेला ही रवाना हुआ था। पुलिस ने रास्ते के फूटेज की जांच की तो सामने आया कि उसने थैला पीठ पर लटका रखा था। वह अकेली ही जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसका पीछा करते हुए कोई नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि उसका पीछा किए बिना ही वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुराना बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से आरोपित का काफी तलाश के बाद फुटेज भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी में फुटेज की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जहां बसें लगती है। वहां पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

झुंझुनूं में सक्रिय है गिरोह
झुंझुनूं शहर में मैला लगाकर थैला उड़ाने की कई वारदात हो चुकी है। ऐसे में आशंका है कि यहां पर इस तरह का गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। पिछले दिनों यहां पारदी गिरोह का सदस्य भी पकड़ा गया था। पारदी गिरोह ने जिले में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

पांच मिनट में दिया वारदात को अंजाम
फौजी मूलचंद ने बस स्टैंड पर गांव जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसने चाय की दुकान के पास बैंच पर थैला रख दिया और पानी पीने लगा। करीब पांच मिनट बाद मूलचंद ने थैला संभाला तो गायब मिला। उसने आसपास के लोगोंं से पूछताछ की। लेकिन आरोपित का कोई पता नहीं चल पाया।
15 वर्षीय किशोर की तलाश
फौजी मूलचंद ने बताया कि आसपास दुकानों पर बैठे लोगों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि करीब 15 वर्षीय किशोर थैला उठाकर ले गया है। लोगों का लगा कि किशोर उसी के साथ है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग