Road Accident: पत्रिका न्यूज नेटवर्क/ झुंझुनूं/ पचलंगी। झड़ाया नगर मुख्य बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहयोग दिए जाने की मांग पर अड़ गए। आश्वासन के बाद मौके से शव उठाया गया। पचलंगी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई संतकुमार काजला ने बताया कि झड़ाया नगर की ढाणी खातियों की निवासी सचिन जांगिड़ (21) अपने किसी काम से नीमकाथाना गया हुआ था।