उप चुनाव की घोषणा हो गई लेकिन फिलहाल दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा नेताओं का मंगलवार को जिले में जमावड़ा भी रहा। जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आदि ने यहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर नब्ज भी टटोली है।