मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना
झुंझुनूं. पंचायत समिति के आगे मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को जारी रहा। 11 जून को जयपुर कूच के लिए जिले के सभी पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने संकल्प पत्र भरे।धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश बराला, कोषाध्यक्ष प्रमोद चोपड़ा, राजकुमारी, सुमन, सुनिता देवी, अर्चना, एकता, सुनीता मीणा, कुसुम सैनी, राजबाला आदि उपस्थित रहे।&मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है। जल्द ही अगले दौर की वार्ता की जाएगी। जिससे सभी को राहत मिल सके। -राजेन्द्र राठौड़, पंचायतीराज मंत्री