1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गोली लगने के बावजूद 3 आतंकियों को ढेर करने वाले संदीप झाझड़िया को मिला शौर्य चक्र

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के निकट एक ऑपरेशन के दौरान खुद के गोली लगने के बावजूद तीन आतंकियों को ढेर करने वाले भडौंदा खुर्द गांव निवासी एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर संदीप झाझडिय़ा को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र प्रदान किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 10 May 2023, 10:51 AM IST

photo_6257811666200802221_y.jpg

झुंझुनूं/बगड़. जम्मू कश्मीर के पुलवामा के निकट एक ऑपरेशन के दौरान खुद के गोली लगने के बावजूद तीन आतंकियों को ढेर करने वाले भडौंदा खुर्द गांव निवासी एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर संदीप झाझडिय़ा को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र प्रदान किया। ऑपरेशन के लिए सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षाबलों ने पुलवामा इलाके के नायरा गांव में 29 जनवरी 2022 को घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था।

इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। गरुड कमांडो संदीप झाझडिय़ा के भी दो गोली लग गई। लेकिन संदीप ने हार नहीं मानी। गोली लगने के बावजूद आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। बहादुरी पर शौर्य चक्र दिया गया।

यह भी पढ़ें : तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए चिकित्सा विभाग का अलर्ट जारी


ग्रामीण बोले, हमारे लिए गर्व की बात
गांव के कुलदीप झाझड़िया व रविन्द्र महला ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। संदीप के पिता सहीराम झाझडिय़ा भी रिटायर्ड फौजी हैं। वे अभी झुंझुनूं स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं। बड़ा भाई विजय झाझडिय़ा डॉक्टर है। पदक मिलने पर एडवोकेट भगवानसिंह शेखावत, एडवोकेट संदीप झाझड़िया, रविन्द्र महला, विनोद झाझड़िया, नंदराम झाझड़िया, महेन्द्र, कर्मवीर, उम्मेद,सत्यवीर बहादुर मल स्वामी, अंजू , सुमन पूनिया व अन्य ने खुशी मनाई। इससे पहले इसी गांव के रहने वाले आईपीएस सुनील झाझड़िया को राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है। गांव के युवा को यह दूसरा बड़ा अवार्ड मिला है।

यह भी पढ़ें : देखें वीडियो...बिस्किट गोदाम से छह लाख की नकदी चोरी, माल भी उड़ाया