7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रार्थना सभा में प्रींसिपल बता रहे थे ब्लू व्हेल के खतरे, 9वीं का छात्र बोला मैं खेलता हूं-‘अब गेम छोड़ दिया तो वो मेरे मम्मी-पापा को मार देंगे’

राजस्थान के छोटे से कस्बे बिसाऊ में ब्लू व्हेल की गिरफ्त में चार छात्र आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
Blue Whale Challenge jhunjhunu

सीकर. दुनिया भर में सैकड़ों लोगों की जान ले चुका ब्लू व्हेल गेम ने अब छोटे शहरों में भी पांव पसार लिए हैं। अब तक तो देश के मुम्बई, इंदौर और जोधपुर जैसे बड़े शहरों में ही सुसाइड गेम ब्लू व्हेल चैलेंज के मामले सामने आए हैं, मगर राजस्थान के छोटे से कस्बे बिसाऊ में ब्लू व्हेल की गिरफ्त में चार छात्र आ गए हैं। इस चौंका देने वाले खुलासे से न केवल बिसाऊ, झुंझुनं बल्कि पूरे राजस्थान में एक बार फिर से ब्लू व्हेल गेम चर्चा में आ गया।

यहां के चार छात्र खेलते मिले ब्लू व्हेल गेम, सुसाइड की स्टेज तक पहुंचने पर ऐसे हुआ खुलासा


बिसाऊ के जटिया स्कूल का है छात्र
बिसाऊ के राजकीय जटिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रींसिपल कमलेश तेतरवाल प्रार्थना सभा में बच्चों को ब्लू व्हेल गेम से दूर रहने की नसीहत दे रहे थे। इस दौरान नौंवी के छात्र ने प्रींसिपल को बताया कि वह ब्लू व्हेल गेम खेलता है, मगर अब इसे छोड़ नहीं सकता। क्योंकि गेम के एडमिन ने उसके मम्मी-पापा की डिटेल ले रखी है। अब अगर गेम बीच में छोड़ा तो एडमिन उसके मम्मी पापा को जान से मार देगा। इसके बाद प्रींसिपल ने बच्चे की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग करवाई और छात्र को इस ब्लू व्हेल गेम के चंगुल से बचाया।

छात्र ऐसे आए ब्लू व्हेल गेम की चपेट में
छात्र ने बताया कि उसके पास फेसबुक पर एक लिंक आया था, जिसे डाउनलोड करने पर ब्लू गेम एक्टिवेट हो गया और वह उसे खेलना लगा। कस्बे के तीन अन्य छात्र भी यह गेम खेलते हैं। इनमें से एक छात्र रामलीला देखने जाते थे तब इस छात्र से ब्लू व्हेल खेलने के बारे में जानकारी लेता रहता था। प्रींसिपल की सूचना पर स्कूल प्रबंधन, पुलिस और कस्बे के अन्य लोग उन तीन छात्रों को भी इस गेम से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

कई स्टेज कर चुके पार, पैर पर लगाने वाला था कट
छात्र ने बताया कि चारों छात्र ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के कई स्टेज पार कर चुके हैं। कोई १७वें स्टेज तो कोई ४०वें स्टेज पर पहुंच गया है। खुद यह छात्र भी तीसरे स्टेज को पार चुका था। छात्र की मानें तो वह अगले स्टेज में पैर पर कट लगाने वाला था, मगर गुरुवार सुबह प्रार्थना सभा में प्रींसिपल ने गेम के खतरे बता रहे थे तो वह डर गया और सब कुछ सच सच बता दिया।

जोधपुर के बाद सीकर में सर्वाधिक सर्च किया गया ब्लू व्हेल गेम
देश में जब से ब्लू व्हेल गेम ने दस्तक दी तो लोगों में इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ती चली गई। कई जनों की जान भी गई। इंटरनेट पर ब्लू व्हेल गेम सर्च किए जाने की बात करें तो सितम्बर 2017 में राजस्थान के जोधपुर जिले में यह सर्वाधिक सर्च किया गया। इसके बाद दूसरे नम्बर पर सीकर और तीसरे नम्बर पर कोटा रहा।