30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ​डीएसपी व एसडीएम की शादी की हर जगह हो रही चर्चा

संदीप ने बताया कि पूरी पढाई हिन्दी माध्यम से की। यहां तक कि स्नातक की पढाई भी स्वयंपाठी के रूप में की, लेकिन घर पर रहकर पढाई नियमित जारी रखी। कभी कोचिंग नहीं की। उन्होंने बताया, सपना शुरू से ही सरकारी अधिकारी बनने का था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

rajesh sharma

•

Updated: 17 Feb 2024, 1:13 PM IST

राजस्थान में ​डीएसपी व एसडीएम की शादी की हर जगह हो रही चर्चा

आरपीएस संदीप धेतरवाल व एसडीएम जीतू कुल्हरी।

राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप धेतरवाल ने शादी में दहेज नहीं लेकर समाज में संदेश दिया है। संदीप की शादी सीकर जिले के दांतारामगढ के निकट पचार गांव की रहने वाली जीतू कुल्हरी के साथ हुई है। जीतू पहले झुंझुनूं जिले के बुहाना, खींवसर, अरनोद व पीपलखूंट में एसडीएम रह चुकी। वर्तमान में डीडवाना में एसडीएम है। जीतू खुद बीटेक है। संदीप की ड्यूटी अभी जयपुर मुख्यालय पर है।


संदीप ने हिन्दी माध्यम से की पढाई

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के टमकोर गांव निवासी आरपीएस अधिकारी संदीप ने बताया कि उसकी सातवीं कक्षा तक की पढाई गांव के सरकारी स्कूल में हुई। पूरी पढाई हिन्दी माध्यम से की। यहां तक कि स्नातक की पढाई भी नियमित नहीं कर स्वयंपाठी के रूप में की, लेकिन घर पर रहकर पढाई नियमित जारी रखी। कभी कोचिंग नहीं की। उन्होंने बताया, सपना शुरू से ही सरकारी अधिकारी बनने का था। उसे आगे बढाने में फौजी पिता महावीर सिंह धेतरवाल व मां सरोज देवी का सबसे ज्यादा योगदान रहा।