हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में कोई डेढ़ साल की बच्ची का गला रस्सी से बांध उसे प्लास्टिक की बोरी में डालकर पहाडिय़ों के बीच सात फीट गहरी खाई में फेंक गया। मगर... जाको राखे साइयां, मार सके न कोय! पास में ही भेड़-बकरियां चरा रहे ग्वाले ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो भागा भागा पहुंचा मगर बच्ची को निकालने में असफल रहा तो राहगीरों को रोका। सेवली सुखपुरा से आ रहे राहगीर कार सवार सांगानेर जयपुर निवासी नंदलाल यादव, कमलेशी कुमावत, चंदा देवी और भास्कर ने बुजुर्ग के साथ बच्ची को खाई से निकाला। बोरी में बंद डेढ साल की बच्ची का गला रस्सी से बंधा था।