27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय ठंडी हो जाने पर मुकुंदगढ़ में नंदू काका से हुई कहासुनी

इसी दौरान रास्ते में नंदू काका की चाय, दूध व मिठाई की दुकान पर चालक ऑटो को रोकता है। यहां चाय ठंडी होने की बात पर युवक की नंदू काका आपस में कहासुनी भी हो जाती है।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थानी फिल्म मरूधरा की शूटिंग रविवार को गांव डूंडलोद में हुई। इस दौरान गांव में गढ़ के निकट मुख्य बाजार में दिनभर चली शूटिंग के लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि को दर्शाता फिल्म का सैट तैयार किया गया।

फिल्म डायरेक्टर राधेश्याम पीपलवा के निर्देशन में हुई शूटिंग के दौरान यहां एक विदेशी पर्यटक स्कूली बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर गुजरती है। इसी दौरान रास्ते में नंदू काका की चाय, दूध व मिठाई की दुकान पर चालक ऑटो को रोकता है। यहां चाय ठंडी होने की बात पर युवक की नंदू काका आपस में कहासुनी भी हो जाती है।

नंदू काका स्कूली बच्चों को खेल प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क दूध का गिलास पिलाने की बात भी कहते हैं। लोकेशन मैनेजर कुलदीप सिंह तथा अन्य सदस्य दिनभर फिल्म शूटिंग को लेकर व्यस्त रहे।