30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की तबियत का बहाना बनाकर विवाहिता को होटल में ले गए दो युवक, उसके बाद एक ने मुंह बंद किया तो दूसरा करता रहा रेप

थाना क्षेत्र के भडोंदा कला की एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
woman rape attempted by two youth in bagar jhunjhunu

पति की तबियत का बहाना बनाकर विवाहिता को होटल में ले गए दो युवक, उसके बाद एक ने मुंह बंद किया तो दूसरा करता रहा रेप

बगड़.

थाना क्षेत्र के भडोंदा कला की एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थानाधिकारी विश्वजीतसिंह राठौड़ ने बताया कि भडोंदा कला की विवाहिता ने रिपोर्ट दी है कि वह आठ जून को घर से पशुओं के लिए चारा लेने खेत में जा रही थी। रास्ते में गांव के ही जयसिंह जाट व उसका एक साथी आए और बोला कि उसके पति की तबीयत खराब है। उसे बुलाया है। दोनों उसे बैठाकर ले गए। रास्ते में दोरासर में उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद जब उसे होश आया तो वह चिराना के एक होटल में थी। वहां जयसिंह जाट ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जबकि दूसरा युवक मुंह को कपड़े से बांधकर उसके पास मौजूद था। दूसरे दिन 9 जून को सुबह उसे वही छोडकऱ चले गए। जिसके बाद वह नांगल के बस स्टेंड पर पहुंची। वहां से उसने अपने पति को फोन किया। पति के आने के बाद उसे अपनी आपबीती बताई और तबियत खराब होने के चलते वह अपने पति के साथ अपने पीहर रघुनाथपुरा चली गई।

Read More :

चाय की दुकान से गायब हुआ लाखों रुपए से भरा बैग, 2 घंटे बाद ही यहां पड़ा मिला

मृतक प्रसूता के परिजनों को दो लाख की मदद
गुढ़ागौडज़ी. गत दिनों कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में हुए प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव से मौत के मामले में रंंजीला मेघवाल के परिजनों को विधायक शुभकरण चौधरी ने अपनी ओर से दो लाख रूपए की मदद दी है। कस्बे की भैरू कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने यह राशि मृतका के पति पिन्टु मेघवाल को प्रदान की। विधायक ने पिडि़त परिवार को सरकार की ओर से मदद का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ख्यालीराम मेघवाल, रोहिताश मेघवाल, सरपंच दारासिंह, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र केड,शिवराम सांखला, झाबरमल मूण्ड, शिवकरण आदि उपस्थित थे।

Read More:

अपनेे पोते से मिलने घर से निकली दादी मिली इस हालत में, देखते ही परिवार में मचा कोहराम