बर्फ नही लगाने पर हुई तकरार
धरने पर बैठे परिजनों की मोर्चरी में रखे शव पर बर्फ नही लगाने पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन के साथ तकरार हो गई। पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह गुढ़ा ने आरोप लगाया कि मोर्चरी में दो दिन से पड़े शव के ऊपर पुलिस की ओर से बर्फ नही लगाने से शव खराब होने लगा। दूसरे दिन धरने पर गुढ़ागौडज़ी सरंपच रणवीर गुर्जर, पौंख सरपंच घासीराम, दुर्गाप्रसाद फगेडिया, संजय नेहरा, वीरेन्द्र मेघवाल सिंगनोर, रामावतार नारनौलिया, एडवोकेट श्रवण सैनी, नत्थू खरबास, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बंशीधर, राजेन्द्र मीणा, हरिराम सीथल, शिवराम सांखला, एडवोकेट मोतीलाल, संजयसिंह गुढ़ा, अजयसिंह गुढ़ा ,रोहिताश मेघवाल आदि शामील हुए।