शर्मा ने यहां बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बारिश के चलते दक्षिणी हरियाणा में बाजरा , कपास ओर जीटी रोड क्षेत्र में धान की फसल की हानि हुई है। मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि फसल खराबे पर एक हफ्ते में विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी । शर्मा ने कहा कि जिनकी फसल 35 प्रतिशत या 50 प्रतिशत से अधिक खराब हुई है उनको राहत दी जाएगी। इसमें सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी ।