प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने साथ ही बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई रिक्रूटमेंट समिति ने ऐसे 7052 पदों की पहचान कर ली है जो सरकार के विभिन्न विभागों में हैं। ये पद यूनियन टेरिटरी काडर, डिविजनल काडर और डिस्ट्रिक्ट काडर में भरे जाने हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल के अनुसार, 'ये पद जम्मू एंड कश्मीर अपॉइंटमेंट टू क्लास फोर्थ स्पेशल रिक्रूटमेंट रूल्स 2020 के तहत भरे जाने हैं।' भर्ती प्रक्रिया को रफ्तार से पूरी करने को लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने कहा, 'सभी विभाग सर्विस सेलेक्शन बोर्ड से तालमेल बैठाएं> सर्विस सेलेक्शन बोर्ड एकमात्र एजेंसी है, जिसके जरिये ये विशेष रिक्रूटमेंट की जाएंगी।'