राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने जूनियर इंजीनियर के 1054 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी सैलरी भी शानदार है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं। इसके तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मेकैनिकल इंजीनियर और सिविल इंजीनियर समेत 1054 पदों पर क्वॉलीफाइड कैंडीडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन जॉब्स से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडीडेट्स इन 1054 पदों पर 04 मार्च 2020 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।