10th Pass Driver Jobs 2019
देशभर में बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए सभी तरह की तैयारियां करते हैं। अच्छे पढ़े लिखे युवा भी प्राथमिकता सरकारी नौकरी लगने को हो देते हैं, चाहे वो चपरासी ही क्यों न हो। स्नातकोत्तर डिग्रीधारी युवा भी सरकारी नौकरियों में चपरासी और ड्राइवर के लिए आवेदन करते हैं। ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए अर्द्धसैनिक बलों में भी दसवीं पास को वरीयता दी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों के अतिरिक्त रोडवेज में भी वाहन चालक के पद पर भर्ती के लिए दसवीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। रोडवेज में भर्ती के लिए तीन वर्ष का भारी वाहन चलाने का अनुभव भी होना जरुरी है। DRDO और ISRO जैसे विभागों में भी दसवीं के साथ ही भारी और हल्के वाहन चलाने का अनुभव माँगा जाता है। अर्द्धसैनिक बलों में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट भी उत्तीर्ण करना होता है। लोकसभा और राज्यसभा में भी वाहन चालक के पदों पर भर्ती की जाती है।