सुरक्षा बलों में कांस्टेबल के अतिरिक्त कम कॉम्पीटीशन वाली जॉब की बात करें तो नंबर आता हैं कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती का, इसमें ड्राइवर लाइसेंस होना जरुरी होता है। अर्द्ध सैनिक बलों में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती में अगर हैवी वाहन चलाने का अच्छा अनुभव है तो लिखित परीक्षा के बाद नौकरी मिलाना आसान हो जाता है। राज्य पुलिस में ड्राइवर के पद पर भर्ती की मेरिट भी जीडी से कम होती है। पशुपालन जैसे विभागों में बिना लिखित परीक्षा के सिर्फ ड्राइविंग टेस्ट में प्राप्त अंकों से सरकारी नौकरी मिल सकती है। सभी सरकारी विभागों में वाहन चालक भर्ती की जाती है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या आठवीं पास रखी जाती है। रोडवेज कंडक्टर भर्ती और रोडवेज ड्राइवर भर्ती के लिए भी दसवीं पास शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती है। रोडवेज कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती के लिए संबंधित लाइसेंस होना जरुरी है। मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए योग्यता दसवीं पास मांगी जाती है। लेकिन इस भर्ती में कॉम्पीटीशन बहुत कठिन होता है। दसवीं पास सरकारी नौकरी के लिए रेलवे की बात करें तो ग्रुप डी अच्छी भर्ती है। ग्रुप डी में कॉम्पीटीशन इसलिए टफ होता है क्योंकि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट भी आवेदन करते हैं। दसवीं के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अगर रेलवे में आवेदन करते हैं तो जॉब आसानी से मिल सकती है। ग्रुप सी भर्ती परिणाम की तरफ नजर डालें तो लगेगा कि कोई ख़ास ज्यादा टफ कॉम्पीटीशन नहीं है।