29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं पास अभ्यर्थी के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 24 सितंबर तक करें अप्लाई

Ranchi Civil Court Recruitment 2018 के तहत कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की आखरी तारीख 24 सितंबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 13 Sep 2018, 5:22 PM IST

10th pass jobs

10वीं पास अभ्यर्थी के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 24 सितंबर तक करें अप्लाई

रांची सिविल कोर्ट ने अपने यहां रिक्त पड़े विभिन्न पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है। रिक्त पदों में चपरासी, सफाईकर्मी, जेरोक्स आॅपरेटर और माली के पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी से 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। आरक्षण में छूट का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन करने की आखरी तारीख 24 सितंबर है। Ranchi Civil Court Recruitment 2018 के तहत कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों का विवरण

चपरासी/आदेशपाल, रिक्त पद : 41
सफाईकर्मी, रिक्त पद : 04
दफ्तरी, रिक्त पद : 01
जेरॉक्स ऑपरेटर,रिक्त पद : 01
माली, रिक्त पद : 01

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव: उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोड से 10 वीं पास होना आवश्यक है। वहीं आदेशपाल पद के लिए पुरुष आवेदकों को साइकिल चलाने आना चाहिए। साथ ही जेरॉक्स ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी को कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इन पदों के लिए चयन के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। अभ्यर्थी का चयन केवल साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

आयु सीमा: उपरोक्त पदों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी।

-ओबीसी एवं एमबीसी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 वर्ष।
-महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 38 वर्ष
-एससी एवं एसटी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष।

आवेदन शुल्क : इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है।

कैसे करें अप्लाई
- अभ्यर्थी सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in पर लॉग इन करें।
-इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर पर दाईं ओर नीचे बने रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-यहां रिक्रूटमेंट ऑफ क्लास-4 इंप्लाईज की जानकारी दी गई है।
-इसके सामने पीडीएफ आइकॉन बना हुआ, जहां क्लिक करने पर पद से जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा, जिसे सावधानीपूर्वक पढ़कर और अपनी योग्यता जांच कर आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन भेजने का पता: निबंधक, व्यवहार न्यायालय रांची, झारखंड पिन-834001