आयु सीमा -
छत्तीसगढ़ पुलिस दूरसंचार बल आरक्षक संवर्ग की भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
SC / ST तथा OBC (गैर-क्रीमीलेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु-सीमा में 5 वर्ष तक की राहत है।
महिला अभ्यर्थियों की उच्चतर आयु सीमा में अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी गई है।
इनके अतिरिक्त सरकार द्वारा खिलाड़ियों / भूतपूर्व सैनिकों / शहीद व अन्य सम्मानित नागरिकों को भी उच्चतर आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।