नई दिल्ली । देश में एक तरफ बोरोजगारी दर बढ़ी है। वहीं, दूसरी तरफ कृषि को छोड़कर देश के 9 बड़े सेक्टर्स में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रेल-जून) में रिक्तियां करीब 2 लाख रहीं। तिमाही रोजगार सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, जून तिमाही में कंस्ट्रक्शन, ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य, रेस्टोरेंट, आइटी-बीपीओ व वित्तीय सेवाओं के कोर सेक्टर में 1,87,062 पद खाली पड़े रहे। इन सेक्टर्स में 3.08 करोड़ लोग काम करते हैं।